मोदी मोड और आप की जीत
आम आदमी पार्टी दिल्ली मे मेच्यौर लेकिन देश की उभरती हुयी पार्टी है लगातार तीसरी बार दिल्ली मे सरकार बना रही है | बहुत कम समय मे इतनी ज्यादे सफलता पाने वाली पार्टी का श्रेय भी आप को ही जाता है | अन्ना आंदोलन से सबसे ज्यादा फायदा आप को ही हुआ | आप के उभार मे यद…

आम आदमी पार्टी दिल्ली मे मेच्यौर लेकिन देश की उभरती हुयी पार्टी है लगातार तीसरी बार दिल्ली मे सरकार बना रही है | बहुत कम समय मे इतनी ज्यादे सफलता पाने वाली पार्टी का श्रेय भी आप को ही जाता है | अन्ना आंदोलन से सबसे ज्यादा फायदा आप को ही हुआ | आप के उभार मे यदि सबसे ज्यादे कोई तथ्य कारगर रहा तो वह है एक तकनीकी सोच जो दिल्ली के शिक्षित युवाओं को अपने प्रभाव मे लिया | वैसे इस जीत मे काँग्रेस की निष्क्रियता और शाहीन बाग का असर भी रहा | निःसन्देह यह एक अतुलनीय विजय है |
इन सब के बीच एक और भी बात रही जो केजरीवाल को फायदा पहुचाया वर्तमान वर्तमान समय का “मोदी मोड” | यदि हम 2014 से अबतक के काल खंड के राजनीतिक घटनाओ पर गौर करे तो इन सब पर मोदी शैली का असर है | आप की सरकार सुरुवात कुछ लड़खड़ाई लेकिन मोदी शैली की कॉपी करने से फायदा लेने मे सफल रही |
यदि आप गौर करें तो देखेंगे कि मोदी जिस तरह के शब्दो का प्रयोग करते हैं ठीक वैसे ही शब्दों का प्रयोग केजरीवाल भी करते हैं | मोदी कहते हैं, “मै गंगा माँ का बेटा हूँ” तो केजरीवाल कहते हैं, “मै दिल्ली का बेटा हूँ”| मोदी जी जनता के बीच इमोशनल शब्दों का प्रयोग करते हैं तो केजरीवाल मंच से ‘आई लव यू’ कहने से भी नहीं हिचकते |
मोदी जी जो सकारात्मक माहौल बना रहे थे उसका फायदा आप को हुआ और वह प्रचंड बहुमत से विजयी हुये जिस पर मोदी मोड का असर था |
बहुत बहुत बधाई


