📅 15 Oct 2026“साहित्य समाज का दर्पण है, और विचार बदलाव की शुरुआत।”
Articles

भाजपा की समग्र एकाग्रता

"समग्र विकास, प्रगतिशील भारत एवं आत्मनिर्भरता"

भाजपा की समग्र एकाग्रता

( 04-01-2022)

      निश्चित ही इस साल देश के कई राज्यों में विधान सभा चुनाव है और मोदी जी अपने प्रभाव से इन सभी राज्यों को सिंचित करना चाहते हैं | वे एक ऐसी योजना पर काम कर रहे हैं जिसमे सम्पूर्ण भारत को केवल गीतों व जयघोषों में नहीं बल्कि वास्तविकता के धरातल पर वैज्ञानिक तकनिकी,परिवाहिनिक तरलता, शिक्षा,समाजिकता एवं मानवता के लिए आवश्यक सभी संसाधनों की समग्र उपलब्धता के साथ पुरे देश को प्रगतिशील एकता में बांधने का प्रयास कर रहे हैं | वे भारत के किसी भी भूखंड विकास से अछूता नहीं रखना चाहते |यही मोदीनित भाजपा की समग्र एकाग्रता है |        

          वर्तमान में भारत के सर्वाधिक राज्य भाजपा शासित हैं और इन सभी राज्यों में विकास की डबल इंजिन चल रही है | यूपी जिस तरह से योगी जी का नेतृत्व अपने पुरे गति से काम कर रहा है वह निःसंदेह सकारात्मक निर्णय देगा | योगी जी का दूरदर्शी संवेदात्मक दृढ़ता आज पुरे उत्तर प्रदेश को आर्थिक एवं सामाजिक संबल देरहा है | उदाहरणतः एक जिला एक उत्पाद हमें केवल आर्थिक विकास के पथ पर नहीं ले जारहा बल्कि हर जिले के संस्कृति से परिपूर्ण उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर के जाकर एक क्षेत्रीय सामाजिक विकास का नीव  रख रहा है |         

               मोदी की समग्र एकाग्रता की एक झलक अगरतला में 3400 करोड़ रुपये की लागत से बने एकीकृत टर्मिनल भवन के उद्घाटन समारोह में दिए भाषण में दिखता है जिसमे त्रिपुरा ग्राम समृद्धि,मिशन 100 विद्या ज्योति स्कूले सम्पूर्ण कनेक्टिविटी सामिल है | त्रिपुरा के लिए आवश्यक HIRA मॉडल को और आगे बढाने के लिए  पर भी जोर दिया | पहले मै HIRA के बारे में बता दूँ, H से हाईवे,I से इन्टरनेट,R से रेलवे और A एयरवेज | ये सभी दशकों से अछूते त्रिपुरा को विकास के तरफ लेजारहे हैं |       उपरोक्त दो राज्यों के संछिप्त अध्ययन में ही हमें भारत के उज्जवल इक्कीसवी सदी का चेहरा  देखने को मिल रहा है | आज भारत जिस गति से विकास कर रहा है वह वैश्विक चर्चा का विषय है जो मोदी और भाजपा की राज्य इकाईयों की समग्र प्रयास का ही देन है | जिसमे भाजपा  खासकर मोदी के समग्र एकाग्रचित विकास के सिद्धांत की पुष्ठि होती है |   

D
Written by

DEWANG SHAKTI DURGESH

“मन के भावों की उत्कृष्ट उद्गार ही रचनात्मकता है।”