मैं -
निश्चल
निष्कांत
निर्भाव
देखता हूँ दूर तक
मुझमें है -
प्रणय
प्रेम
प्रतिष्ठा
जिससे मैं शोभता हूँ दूर से
मैं हूँ-
दृश्यमान
वीर्यवान
वाणीवीर
जिन्हें,
लोग पूजते हैं देर तक
मैं करूँ
पावन
पवित्र
परिश्रम
ताकि,
राहें बना सकूँ दूर तक
मैं बनूँ
ओजस्वी
मनस्वी
तपस्वी
इसलिए,
देवशील बना है पगबांध देर से
मैं दूँ उसे
धन्यवाद
साधुवाद
नम्रमान
जिसके बूते,
मैं खड़ा हूँ अपने पाँव पर।
30/07/2007



