कविता संग्रह एक छोटी कहानी
एक छोटी कहानी
By DEWANG SHAKTI"DURGESH"14 February 2020297 views
१- सड़क पर जाते हुए
अचानक
मेरे हृदय में एक लहर सी दौड़ी |
उसकी नजरें देख रही थी मुझे |
मै भी सहमा हुआ,
कभी देखूं उसे,
कभी अपने परछाई को
मेरे आँखों की चंचलता
मेरे लड़खड़ाते कदम
सब उसे कुछ बता देते थे |
२- वह भी कुछ सहमी हुई
शायद डरती थी कि
कोई देख न ले
उसके इस भावना को
अपने निःशब्द वाणी को,
छिपाते हुए
अपने अंगों के भावों को,
छिपाते हुए
लगती थी जैसे,
कोई नाचती अप्सरा |
३- हम दोनों की गति,
एक सी हो गयी,
हम मुड़े,
एक दुसरे के तरफ,
एक आकर्षण,
एक जादू,
एक नशा,
प्यार का |
हम करीब पहुचे
एक दुसरे के,
फिर हम मुद चले
अलग दिशाओं में,
शायद,
हममे,
प्यार के इजहार की,
शक्ति नही थी |
४ -गुम हो जाती हैं कितनी
प्यार की कहानियां,
सहते रहते हैं जीवन भर
तन्हाई की परेशानियाँ,
सोचते हैं –
हम कुछ न कह सके,
वो हमसे कुछ न बताये,
जबकि हम दोनों ने देखे थे
एक दुसर में,
प्यार की परछाईयाँ |
फिर भी,
कुछ न कह सके,
और गुम होगई,
तेरे मेरे प्यार की,
एक छोटी कहानी |