Sunday, 30 Aug 2026
story

मिलते क्यों नहीं

देव,तुम जाकर मिल क्यों नहीं लेते ? किससे? सब जानते हैं,सारी सोसाईटी में चर्चा है फिर भी तुम इतने अंजान क्यों हो ? लोग मुझे अजीब तरीके से देखते हैं बस यही मुझे बताता है कि कुछ तो है | अब तुम बताओ क्या है ? इतने नादान मत बनो | मै लोगों के आँखों में झांक कर उनके…

मिलते क्यों नहीं
 
  • देव,तुम जाकर मिल क्यों नहीं लेते ?
  • किससे?
  • सब जानते हैं,सारी सोसाईटी में चर्चा है फिर भी तुम इतने अंजान क्यों हो ?
  • लोग मुझे अजीब तरीके से देखते हैं बस यही मुझे बताता है कि कुछ तो है | अब तुम बताओ क्या है ?
  • इतने नादान मत बनो |
  • मै लोगों के आँखों में झांक कर उनके जेहन की बात जान लेता हूँ और तुम कहते हो कि मै नादान हूँ |
  • बात मत बनाओ,मै तुम्हारे गीली आँखों और उनके दर्द के पीछे छिपे तुम्हारे प्यार की बात कर रहा हूँ |
  • किसका प्यार ?
  • अच्छा बताओ कि आज भी तुम सबसे ज्यादा प्यार  किससे करते हो ?
  • मै किसी से नफरत नहीं करता |
  • बात मत बनाओ |
  • बात क्या बना रहा हूँ ? मै जानता हूँ कि  जिस दौर से मै गुजर रहा हूँ उसे कोई और भी महसूस कर रहा है,उसके दिल की आहट मुझे भी है और तुम्हारे बात हमारे दिल की खलबली है|
  • तो फिर मिलते क्यों नहीं ?
  • मैंने कब किसी को रोका है ?
D
Written by

Durgesh Kumar Singh