इंसान भावनाओं से चलने वाली मशीन है, जो खुद को तर्कों से व्यक्त करता है। भावनाओं और तर्कों के आधार पर ही उसके व्यवहार को आँका जाता है।
वैसे हम खुद को भावनाओं के आधार पर और दूसरों को तर्कों के आधार पर आँकते हैं। भावनाएँ खुद को गलत नहीं मानतीं और तर्क सामने वाले को सही नहीं ठहराता। जिस दिन आप इन दोनों में संतुलन बनाना सीख गए, समझिए आप सबको जीतने की कला जान गए।
दूसरे शब्दों में कहें तो दिल और दिमाग का संतुलित उपयोग ही हमारे व्यवहार का पैमाना है, और हर सफल व्यक्ति की यही सबसे बड़ी शक्ति होती है।



